स्वदेशी मेले में कवि सम्मेलन: राष्ट्रभक्ति की कविताओं से गूंजा सूरजगढ़, शहीदों को किया गया भावभीना नमन

srjd

कस्बे में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय भव्य स्वदेशी मेले के अंतर्गत सोमवार की सायं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 16 जनवरी से 26 जनवरी तक चल रहे इस मेले में “शहीदों को समर्पित एक शाम” के तहत राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें देश के नामचीन कवियों ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से जनमानस में देशप्रेम की अलख जगा दी। कवि सम्मेलन में विनीत चौहान, अरुण जेमिनी, हरीश हिंदुस्तानी, संजीव सजल, दिग्विजय सिंह एवं पूनम वर्मा जैसे ख्यातिप्राप्त रचनाकारों ने वीर रस और समसामयिक विषयों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। कवियों की सशक्त वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कविताओं के माध्यम से जहां एक ओर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया, वहीं दूसरी ओर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और स्वदेशी के महत्व का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, कार्यक्रम की अध्यक्षा नगरपालिका सूरजगढ़ की चेयरमैन पुष्पा सेवा राम गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि राजवी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक करना और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। मेले में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो 26 जनवरी तक जारी रहेंगे। राष्ट्रभक्ति से सराबोर इस कवि सम्मेलन ने स्वदेशी मेले को नई ऊर्जा प्रदान की और उपस्थित जनसमूह में देशप्रेम, स्वाभिमान व सांस्कृतिक चेतना का संचार किया।

Leave a Reply

Login / register

(x)
Activation


(x)
Home
Order Now
Orders
Food
Help